जिला कार्यालय चंदौली में व्यापारियो ने जिलाधिकारी का किया सम्मान

जिला कार्यालय चंदौली में व्यापारियो ने जिलाधिकारी का किया सम्मान



(रिपोर्ट- मदन मोहन/चंदौली) 



 26 फरवरी 2026 को जिला कार्यालय पर जिलाधिकारी चंदौली  चन्द्रमोहन गर्ग का स्वागत जिले के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के नेतृत्व में किया। तथा व्यापारियों की समस्याओं को अवगत  भी करते हुए । जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में व्यापारियों को सेम्पलिंग का भय दिखाकर कर खाद्य औषधि विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार गौड़ एवं सुपरवाइजर गण्डपति पाठक द्वारा व्यापारियों से काफी दिनों से अवैध धन उगाही किया जाता था चकिया के व्यापारी संदीप केशरी से सेम्पलिंग के नाम पर और सीज माल को खुलवाकर बिक्री के नाम पर  काफी धन उगाही की गई जिसको लेकर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुऐ जाँच की माँग रखी जिसपर    जांच का आदेश हुआ जिसमें कई साक्ष्य प्रस्तुत की गयीं जिसमें अधिकारी एव कर्मचारी संलिप्त पाये गये जिलाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर दोनों लोगो तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया इसी क्रम में सभी पदाधिकारीयो के साथ जिलाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी का  माल्यार्पण,अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और हाथो में गीता का पुस्तक भेंट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ